जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत का भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सोमवार, 8 सितंबर 2026 को नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत एवं उपाध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मनजीत रावत का पुष्पगुच्छ एवं भाजपा पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मनजीत रावत भारतीय जनता पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए संगठन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उसकी क्षमता और कार्य के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने का कार्य करती है। मनजीत रावत का जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चुना जाना संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने महानगर के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मनजीत रावत को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने भी मनजीत रावत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनजीत रावत पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने विद्यार्थी परिषद में भी लंबे समय तक कार्य किया है।
महापौर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। संगठन ने मनजीत रावत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय आने पर उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां प्रदान करती है।
नवनियुक्त जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मनजीत रावत ने कहा कि वह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समाजहित को प्राथमिकता देते हुए करेंगे। उन्होंने जिला सहकारी बैंक की टीम और उन सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना और उन पर विश्वास जताया।
कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री ज्योति कोटिया, अजीत चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़, सुरेंद्र राणा, विनोद शर्मा, राजीव चौहान, प्रदीप कुमार, मोतीराम, अवनीश कोठारी, अनुज कौशल, राहुल गुप्ता, सुमन सिंह, पूनम नौटियाल, हरेंद्र रावत, प्रदीप रावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
