डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बने, CM धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री बोले— राज्यपाल के लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का प्रदेश को मिलेगा लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन की उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में नियुक्ति प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा के साथ डॉ. बिसेन प्रदेश का मार्गदर्शन करेंगे। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं को और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

