Uttrakhand

किसकी गई कुर्सी, किसे मिली नई जिम्मेदारी? धामी सरकार ने एक झटके में बदल दी 10 अधिकारियों की तैनाती!

उत्तराखंड में 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले

देहरादून। भारत केसरी

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। वहीं, देहरादून और हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी के पदों पर भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

Oplus_16908288
Oplus_16908288

1. ललित मोहन रयाल (IAS) को जिलाधिकारी नैनीताल के पद से हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

2. विनीत तोमर (IAS) को प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम के साथ उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

3. निधि यादव (IAS) को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से हटाकर अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

4. दीप्ति सिंह (IAS) को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

5. अंशुल सिंह (IAS) को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

6. कृष्ण कुमार मिश्रा (PCS) को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।

7. पंकज कुमार उपाध्याय (PCS) को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

8. वैभव गुप्ता (PCS) को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

9. सीमा विश्वकर्मा (PCS) को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा और नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा की जिम्मेदारी से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है।

10. सुधीर कुमार (PCS) को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है

 

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने को कहा गया है।