DEHRADUNGorkhali Reform SabhaUttarakhand

गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधानमें भद्रकाली मंदिर में पूजन-हवन एवं विशाल भण्डारा

आज दिनांक 25 मई 2025
गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधान में समस्त सहयोगी संस्थाओं एवं उपजातीय समितियों के सहयोग से प्राचीन सिद्धपीठ श्री माँ भद्रकाली मंदिर ( आशारोड़ी समीप डाटकाली मंदिर देहरादून) में पूजन-हवन एवं विशाल भण्डारेका आयोजन हुआ |प्रात: 9:00 बजे गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्रीजी , उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद एवं उपस्थित महानुभावजनों ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन किया और सभीकी सुख -शांति एवं स्मृद्धि की कामना की | आचार्य कृष्णा पंथीजी एवं श्री मधुसूदन शर्माजी ने विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना एवं यज्ञ किया |
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि इस प्राचीन सिद्धपीठ श्री माँ भद्रकाली मंदिरकी स्थापना 1804 में वीर सेनापति बलभद्र थापाजी ने की थी |(सेनापति बलभद्र थापाजी के नेतृत्व में उनकी मुठ्ठीभर सेना ने खलंगा नालापानी युद्ध में आधुनिक हथियारोंसे लैस अंग्रेजी सेना को तीन बार पराजयकी धूल चटा दी थी )
यह भद्रकाली मंदिर भक्तों की आस्थाका प्रतीक स्थल है | दूर दूर से आयेहुए लोग इस मंदिर में माँ भद्रकाली के दर्शन करते हैं और अपनी मन्नत माँगते है और मनोकामना पूर्ण होने पर भण्डारेका आयोजन भी करते हैं|
गोर्खाली समुदायकी इस मंदिर में विशेष आस्था बनी हुई है | विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष पूर्ण आस्था के साथ पूजन कीर्तन एवं भण्डारें का आयोजन किया गया और प्रतिवर्ष अनवरत करते रहेंगे |
इस अवसर पर महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल जी और मा०विधायक श्री विनोद चमोली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही |उन्होंने भी माता रानीका आशीर्वाद एवं प्रशाद ग्रहण किया | क्षेत्रीय पार्षद श्री सुधीर थापा जी, श्रीमती मंजू कौशिकजी एवं अन्य स्थानीय पार्षदो की भी उपस्थिति एवं सहयोग रहा |इस अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता हेतु लघु उद्योग के महिला समूह द्वारा जूट से बनेहुए बैग भी वितरित किये गये | आयोजनमें समुदायकी उपजातिय समितियों एवं संघ संस्थाओंका विशेष सहयोग रहा |
मोहब्बेवाला की कीर्तन मण्डली और श्री देविन शाहीजी ने भजन- कीर्तन भी किया |
आज इस आयोजन में गोर्खाली सुधार सभा के महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री ,सभा के समस्त शाखा अध्यक्ष ,श्री बसंत गुरूंग, ,सूश्री विनय गुरूंग,श्री सी०के० राई जी ,श्रीमती कमला थापा,
कर्नल जीवन क्षेत्री, कर्नल डी० एस० खड़का, इंजि० मेग बहादुर थापा, कर्नल विक्रम सिंह थापा , कर्नल सी०बी० थापा ,श्री अनिल लिम्बू, कै० आर० एस० थापा , कै० दिनेश प्रधान , एवं भारी संख्यामें आये हुए श्रद्धालुओं ने मातारानी की पूजा अर्चनाकी और भण्डारेका प्रसाद ग्रहण किया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *