एसएसपी दून के अल्टीमेटम का असर: 24 घंटे में स्नैचर सलाखों के पीछे
एसएसपी दून के अल्टीमेटम का असर: 24 घंटे में स्नैचर सलाखों के पीछे
डालनवाला में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – सोने की चेन और मोबाइल बरामद
देहरादून, 02 दिसम्बर 2025।
डालनवाला क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई लूट की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार गठित पुलिस टीमों ने मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए दो स्नैचर्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन व सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 01/12/2025 को वादी संजय कुमार शर्मा, निवासी कर्जन रोड, डालनवाला, ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई कि सर्वे चौक से घर जाते समय दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें धमकाकर सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में मु.अ.सं. 180/25, धारा 309(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा निर्देशित पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की। संदिग्धों के हुलिए को मुखबिर तंत्र को उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद 02/12/2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दून क्लब के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
अशजद उर्फ आदिल पुत्र अयूब, निवासी मन्नू गंज, देहरादून
अरबाज पुत्र सलीम, निवासी लकड़ मंडी, निकट छोटी मस्जिद, देहरादून
बरामद सामान—
सोने की चेन (अनुमानित मूल्य: ₹2.5 लाख)
सैमसंग मोबाइल फोन
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
अरबाज के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:
मु.अ.सं. 289/23, धारा 380/411/457, कोतवाली नगर
मु.अ.सं. 49/24, धारा 401, जीआरपी हरिद्वार
मु.अ.सं. 277/23, धारा 379/411, कोतवाली नगर
मु.अ.सं. 282/23, धारा 379/411, कोतवाली नगर
मु.अ.सं. 288/23, धारा 379/411, कोतवाली नगर
मु.अ.सं. 180/25, धारा 309(4) BNS, कोतवाली डालनवाला
अशजद उर्फ आदिल के विरुद्ध अभियोग:
मु.अ.सं. 522/22, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली नगर
मु.अ.सं. 180/25, धारा 309(4) BNS, कोतवाली डालनवाला
दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। अशजद उर्फ आदिल पहले भी जेल जा चुका है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला
उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर
हे0का0 त्रिभुवन सिंह
का0 शैलेन्द्र कुमार
का0 विजय सिंह
का0 अरविन्द भट्ट
का0 जगमोहन सिंह राणा
