DEHRADUNDM DEHRADUN

केदापुरम में डीएम का औचक निरीक्षण, नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं

केदापुरम में डीएम का औचक निरीक्षण, नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं
नारी-बाल निकेतन महत्वपूर्ण संस्थान, बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी है अतिरिक्त समर्थन — डीएम

देहरादून, 03 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई और आवासीय सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया तथा यहां निवासरत महिलाओं और बच्चों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में सीधा संवाद किया।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ — दो महिला होमगार्ड तुरंत तैनात

डीएम बंसल ने निर्देश दिए कि नारी निकेतन की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जाए।

नारी निकेतन में दो अतिरिक्त महिला होमगार्ड की तत्काल तैनाती

परिसर की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य

स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर — दो अतिरिक्त नर्सें तैनात

डीएम ने कहा कि संस्थान में रहने वाली महिलाओं और बालिकाओं का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दो अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति के निर्देश

तैनात डॉक्टर को नियमित विजिट अनिवार्य

आरबीएसके टीम की नियमित विज़िट सुनिश्चित करने के निर्देश

बच्चों की पोषण स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण व समय पर उपचार पर विशेष जोर

ठंड से बचाव — स्वेटर व टोपियां बांटीं

बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं को स्वेटर, टोपियां व अन्य गरम कपड़े वितरित किए।
इस दौरान बच्चों ने उत्साह दिखाया और परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

निकेतन में निवासरत संख्या

नारी निकेतन: 173 बेसहारा, परित्यक्त और शोषित महिलाएं

बालिका निकेतन: 19 बालिकाएं

बाल गृह व शिशु सदन: 23 बच्चे

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास — डोरमैट्री भवन दो महीने में तैयार

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले निरीक्षण में स्वीकृत डोर मैट्री भवन का निर्माण लगभग पूर्ण है और अगले दो महीनों में इसे समर्पित कर दिया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बालिका निकेतन में खेल मैदान का निर्माण

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए डीएम ने बालिका निकेतन परिसर में एक समुचित खेल मैदान तैयार करने के निर्देश दिए।
जिसमें—

खो-खो

कबड्डी

बैडमिंटन

योग गतिविधियों
के लिए उपयुक्त स्थान विकसित किया जाएगा।

शिशु सदन में ऑयल हीटर लगाने के निर्देश

ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम ने शिशु निकेतन के सभी कमरों में ऑयल हीटर लगाने को कहा।

आधार कार्ड सुविधा के लिए 11 मोबाइल फोन स्वीकृत

नारी निकेतन में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज़ करने हेतु 11 मोबाइल फोन और सिम कार्ड तत्काल स्वीकृत किए गए।

निर्माण व सुधार कार्य — तेज गति से पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को चेताया कि नारी निकेतन की सुविधाओं में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

नारी निकेतन में चल रहे प्रमुख कार्य

काउंसलिंग कक्ष के पास शौचालय/स्नानागार

डायनिंग एरिया के शौचालय सुदृढ़ीकरण

मंदिर परिसर में ग्रिल कार्य

जिम व प्रैक्टिकल एरिया का समतलीकरण

छत मरम्मत

लॉंड्री रूम एवं पीछे फेसिंग

डबल बैटरी इन्वर्टर

रसोई के पीछे फर्श निर्माण

बालिका निकेतन में चल रहे कार्य

अधीक्षक कार्यालय, स्टोर रूम

आधुनिक किचन

खिड़कियों पर सरिया, गेट

विद्युत संयोजन

छत व फर्श मरम्मत

डबल बैटरी इन्वर्टर

टिन शेड निर्माण

शिशु व बाल गृह में कार्य

कक्ष पार्टीशन

स्टोर रूम

शौचालय

पार्क की तीनों ओर सीढ़ियां

पार्किंग व फेंसिंग

स्थायी मंच निर्माण

20 रजाई, 10 लोहे के बेड, 10 डबल गद्दों की उपलब्धता

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद, एसीएमओ डा. वंदना सेमवाल, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाई सहित ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *