CRIME NEWSDehradun Police

एसएसपी दून के सख्त रवैये से अपराधियों के मंसूबों पर लगा ब्रेक

एसएसपी दून के सख्त रवैये से अपराधियों के मंसूबों पर लगा ब्रेक
सघन चैकिंग अभियान का असर—वन्यजीव तस्करी में लिप्त दंपती गिरफ्त में

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत रायवाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक दम्पती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं।

रायवाला कोतवाली के सामने पकड़ी गई तस्करी

दिनांक 04 दिसंबर 2025 की सुबह रायवाला पुलिस द्वारा कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की KUV 100 कार को रोककर चैक किया गया। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान इस प्रकार हुई—

बेताबनाथ, पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश

उनकी पत्नी बरखा, निवासी उपरोक्त

कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर पुलिस को थैलों में भरे 14 छोटे-बड़े कछुए मिले। संरक्षित प्रजाति के इन कछुओं को लेकर दंपती कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

नजीबाबाद से खरीद कर ऋषिकेश लाए जा रहे थे कछुए

कड़ी पूछताछ में आरोपी बेताबनाथ ने स्वीकार किया कि वह कबाड़ी का काम करता है और कछुए उसने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे। दोनों आरोपी इन कछुओं को तस्करी कर ऋषिकेश ला रहे थे, जहां इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों पर बेचने की योजना थी।

गिरफ्तार आरोपी

बेताबनाथ, उम्र 35 वर्ष, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश

बरखा, पत्नी बेताबनाथ, निवासी उपरोक्त

बरामदगी

संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए

पुलिस टीम

निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला

उपनिरीक्षक खुशाल सिंह रावत

हे०कां० चन्द्रपाल

कां. अमित सैनी

म.कां. ऋतु

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *