Dehradun PoliceSSP Dehradun

आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाती देहरादून पुलिस

आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाती दून पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में आकस्मिक चैकिंग अभियान—सुबह से सक्रिय रहीं पुलिस टीमें

देहरादून। आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पूरे जनपद में आज सुबह से दून पुलिस का वृहद आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों, सीमावर्ती क्षेत्रों तथा आंतरिक मार्गों पर सघन चैकिंग की।

क्षेत्राधिकारियों ने मौके पर रहकर कराया चैकिंग का निरीक्षण

अभियान की गंभीरता को देखते हुए सभी क्षेत्राधिकारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे और चैकिंग की निगरानी की। पुलिस टीमें सुबह से ही संदिग्ध वाहनों, दोपहिया/चौपहिया वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता के साथ चैकिंग करती रहीं।

2600 से अधिक वाहनों व 4900 से अधिक व्यक्तियों की चैकिंग

आकस्मिक चैकिंग अभियान के दौरान—

2607 वाहनों की की गई विस्तृत चैकिंग

4924 व्यक्तियों से पूछताछ कर किए गए दस्तावेज सत्यापन

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से यात्रा व पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच

नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई आवश्यक वैधानिक कार्रवाई

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर पुलिस टीमों ने सघन चैकिंग कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की तलाश की। भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई।

एसएसपी के निर्देश—नियमित कार्रवाई के साथ आकस्मिक चैकिंग भी अनिवार्य

एसएसपी देहरादून द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि नियमित चैकिंग के साथ-साथ समय-समय पर आकस्मिक और वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएं, ताकि अपराधियों के मंसूबों को विफल किया जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे और अधिक प्रभावी ढंग से चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *