2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज—कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. हरक सिंह रावत की रणनीतिक बैठक
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज—कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. हरक सिंह रावत की रणनीतिक बैठक
वरिष्ठ नेताओं से लिए सुझाव, भाजपा सरकार की विफलताओं पर बनेगी मजबूत रणनीति

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, राजपुर रोड देहरादून में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए।
बैठक के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और कहा कि आज की बैठक में कांग्रेस आने वाले चुनाव में जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाए, इस पर गंभीर मंथन हुआ। इसके साथ ही कांग्रेस के 10 साल बनाम भाजपा के 15 साल के शासनकाल की तुलना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्राकृतिक संसाधनों पर उत्तराखंड का हक—विभाजन एक्ट में संशोधन की मांग
डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर मिलने वाला टैक्स आज भी उत्तर प्रदेश को जा रहा है, जबकि यह पूरी तरह उत्तराखंड का अधिकार है। उन्होंने विभाजन एक्ट में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस हर जिले के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर क्षेत्रवार प्रमुख समस्याओं का फीडबैक लेगी और उन मुद्दों को जनता व सरकार के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।
टिहरी बांध विस्थापितों से सरकार के वादे अधूरे
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. रावत ने कहा कि टिहरी बांध विस्थापितों से सरकार ने कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया।
विशेष रूप से फ्री बिजली देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, जो चिंता का विषय है।
उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील जिलों में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति अनिवार्य है, लेकिन सरकार इस दिशा में भी लापरवाह है।
ओल्ड पेंशन, युवाओं, किसानों और सैनिकों के मुद्दे पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस जमीनी स्तर पर उतरकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा—
ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के लिए कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी
युवाओं, किसानों और सैनिकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा
जनता के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ कोऑर्डिनेशन बनाया जाएगा
जल्द बनेगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी—दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक जल्द
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बहुत जल्द अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके लिए शीघ्र ही दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी प्रस्तावित है।
2027 चुनाव अब से शुरू—वोटर लिस्ट पर कड़ी निगरानी
डॉ. रावत ने कहा, “हमारे लिए आज से ही हर दिन चुनाव का दिन है।”
उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की गहन जांच की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो पाए।
“भाजपा के विफलताओं की लिस्ट बहुत लंबी”—हरक सिंह रावत
डॉ. रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं की सूची बहुत लंबी है और कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए पर्याप्त मुद्दे मौजूद हैं।
उन्होंने भाजपा के बूथ मैनेजमेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा—
“भाजपा जिस बूथ मैनेजमेंट का दावा करती है, वह सिर्फ कागजी और हवा-हवाई है। समय आने पर उसकी पोल खोलकर रख देंगे।”
पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे वरिष्ठ नेता
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान
पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी
सुरेंद्र अग्रवाल
वीरेंद्र पोखरियाल
श्रीमती सुनीता प्रकाश
संजय शर्मा
सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी
