सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान : एमडीडीए
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)
सीएम धामी की हरित दृष्टि का प्रतिफल—सिटी फॉरेस्ट पार्क देहरादून की नई पहचान
सैलानी और स्थानीय लोग दे रहे हैं शानदार प्रतिक्रिया, प्रतिदिन बढ़ रही पार्क की लोकप्रियता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी हरित-शहरीकरण नीति का परिणाम सिटी फॉरेस्ट पार्क आज तेजी से देहरादून की नई पहचान बनता जा रहा है। आधुनिक हरित अवसंरचना और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम यह पार्क उद्घाटन के बाद से ही स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से भरा यह पार्क शहर में प्रकृति का स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहा है।
पार्क में लगातार बढ़ रही भीड़
शनिवार सुबह एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने लगभग 1,000 से अधिक स्कूली बच्चों, अभिभावकों और विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों से भी बातचीत की। सभी ने स्वच्छता, सुरक्षा, प्राकृतिक माहौल और एमडीडीए द्वारा विकसित आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।
“सीएम धामी की दूरदृष्टि—साकार रूप लेता हरित शहर”
उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सहस्त्रधारा रोड स्थित करीब 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
