आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : देहरादून पुलिस का वृहद आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी
आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : दून पुलिस का वृहद आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी
देहरादून।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान नगर एवं देहात क्षेत्रों में लगातार संचालित हो रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर आंतरिक मार्गों तक सघन चेकिंग
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जनपद के सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, मुख्य मार्गों और आंतरिक सड़कों पर आने-जाने वाले निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की बारीकी से जांच की।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम की तैनाती
संदिग्धों की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS टीम) के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों, पार्किंग क्षेत्रों तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों की विस्तृत तलाशी ली गई।

लगभग 05 हजार वाहन एवं 7797 व्यक्तियों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने—
-
4902 वाहनों की सघन चेकिंग
-
7797 व्यक्तियों से पूछताछ व सत्यापन किया
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं लिया चेकिंग का जायजा
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर चेकिंग की निगरानी की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनकी सत्यापन संबंधी जानकारी एकत्र की गई।
नियमित एवं आकस्मिक चेकिंग दोनों जारी
एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में—
-
नियमित चेकिंग,
-
तथा समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग
दोनों जारी रहें, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
