Traffic planUttrakhand

नववर्ष, क्रिसमस, विंटर कार्निवल व शीतकालीन पर्यटन के लिए दून पुलिस का विशेष यातायात प्लान जारी

देहरादून–मसूरी–ऋषिकेश आने-जाने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु अतिरिक्त पार्किंग व डायवर्जन व्यवस्था

 

 

देहरादून।
नववर्ष, क्रिसमस, विंटर कार्निवल एवं शीतकालीन पर्यटन के दृष्टिगत बाहरी राज्यों से देहरादून, मसूरी एवं ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा व्यापक यातायात एवं पार्किंग प्लान लागू किया गया है। पुलिस द्वारा मसूरी व देहरादून शहर में अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान के साथ-साथ रूट डायवर्जन, बैरियर एवं चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान
  • दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर से मोहण्ड होकर मसूरी
    मोहण्ड–आशारोड़ी–आईएसबीटी–शिमला बाईपास–बल्लूपुर–गढ़ी कैंट–अनारवाला–जोहड़ी गांव–मसूरी रोड–कुठाल गेट–मसूरी
  • हरिद्वार/ऋषिकेश से जोगीवाला होकर मसूरी
    हर्रावाला–मोहकमपुर–जोगीवाला–रिंग रोड–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क–किरशाली चौक–साईं मंदिर–कुठाल गेट–मसूरी
  • मसूरी से वापसी रूट
    कुठाल गेट–ओल्ड राजपुर रोड–राजपुर–आईटी पार्क–तपोवन–लाडपुर–जोगीवाला से आगे ऋषिकेश/हरिद्वार/आईएसबीटी
मसूरी में विंटर वीकेंड, कार्निवल व नववर्ष के दौरान विशेष व्यवस्था
  • भारी यातायात दबाव की स्थिति में कैमल बैक रोड, झड़ीपानी, बार्लोगंज, गज्जी बैंड, हाथी पांव की ओर डायवर्जन
  • ग्रीन चौक–झूलाघर–माल रोड वन-वे
  • अंबेडकर चौक से माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित
  • ड्रोन से यातायात निगरानी
  • दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
मसूरी में चिन्हित पार्किंग स्थल
पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंप्टी टैक्सी स्टैंड, टाउन हॉल, किंग क्रेग, होटल पार्किंग, मसैनिक लॉज, SYLISTON पार्किंग, विकास होटल, कुलड़ी, गज्जी बैंड (सड़क किनारे) आदि।
देहरादून शहर हेतु विशेष यातायात प्लान
  • राजपुर रोड/पैसिफिक मॉल पर दबाव होने पर यातायात आईटी पार्क की ओर डायवर्ट
  • घंटाघर क्षेत्र में दबाव होने पर ओरिएंट चौक, बुद्धा चौक, तहसील चौक से वैकल्पिक मार्ग
  • मुख्य पार्किंग स्थल – परेड ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, कनक चौक मल्टीलेवल, एमडीडीए पार्किंग, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स
बैरियर व डायवर्जन प्वाइंट
आशारोड़ी, कुठालगेट, आईएसबीटी, जोगीवाला, हर्रावाला, नटराज चौक, नेपाली फार्म, एयरपोर्ट तिराहा सहित कुल 18 बैरियर व 18 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।
महत्वपूर्ण अपील व प्रतिबंध
  • 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
  • 31 दिसंबर व 1 जनवरी को मसूरी की ओर भारी वाहनों पर पूर्ण रोक
  • नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से टो कर वैधानिक कार्रवाई
  • एम्बुलेंस, पुलिस, फायर व अन्य आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी
पुलिस की अपील
  • जीपीएस रूट के बजाय डायवर्टेड रूट का प्रयोग करें
  • पहाड़ी क्षेत्रों में अपने लेन में चलें
  • निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं
  • ट्रैफिक अपडेट्स के लिए देहरादून पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज फॉलो करें
दून पुलिस ने देहरादून की जनता एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे सभी लोग सुरक्षित व सुगम यात्रा का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *