Uttrakhand

जनसेवाओं का संगमः 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर

जनसेवाओं का संगमः 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर
देहरादून, 15 दिसंबर 2025 
जनसुविधाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकासखंड चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
एक छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं
शिविर में आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, बैंक लिंकेज सहित अनेक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
स्वास्थ्य सेवाएं
  • निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण
  • नेत्र परीक्षण एवं चश्मों का वितरण
  • गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड
  • नशामुक्ति काउंसलिंग व पोषण परामर्श
राजस्व व सामाजिक योजनाएं
  • आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र
  • वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व किसान पेंशन
  • छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
  • विवाह अनुदान, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
रोजगार, कृषि व ग्रामीण विकास
  • मनरेगा, जॉब कार्ड, पीएम आवास
  • स्वरोजगार योजनाएं, केसीसी, सीसीएल
  • बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र वितरण
अन्य प्रमुख सेवाएं
  • राशन कार्ड सत्यापन व संशोधन
  • बिजली-पानी बिल सुधार, नए कनेक्शन
  • आधार पंजीकरण व संशोधन
  • होमस्टे, पर्यटन व श्रम पंजीकरण
  • यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण
जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *