देहरादून: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएनसीयू बना नवजातों के लिए संजीवनी
देहरादून: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएनसीयू बना नवजातों के लिए संजीवनी
देहरादून, 13 दिसंबर 2025
राजधानी देहरादून में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की पहल रंग ला रही है। गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजातों को समय पर उन्नत उपचार मिल रहा है।

