ज्ञान आइंस्टिन इंटरनेशनल स्कूल का 10वां स्पोर्ट्स डे हर्षोल्लास के साथ संपन्न
ज्ञान आइंस्टिन इंटरनेशनल स्कूल का 10वां स्पोर्ट्स डे हर्षोल्लास के साथ संपन्न
डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन, बच्चों के खेल व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देहरादून।
देहरादून स्थित ज्ञान आइंस्टिन इंटरनेशनल स्कूल का 10वां वार्षिक खेल दिवस (स्पोर्ट्स डे) बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और आर्मी ड्रिल के शानदार प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

