crime alert mode

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की जागरूकता की पाठशाला

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की जागरूकता की पाठशाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने शिवालिक इंस्टीट्यूट में नए सत्र का किया शुभारंभ
छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव व एंटी-रैगिंग की दी विस्तृत जानकारी
ओटीपी, पासवर्ड व व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की दी सख्त सलाह
देहरादून, 16 दिसंबर 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.12.2025 को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एण्ड रिसर्च में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, तथा एंटी-रैगिंग कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने छात्रों को बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक विवरण आदि साझा न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।
छात्रों को cybercrime.gov.in एवं NCRP पोर्टल से संबंधित सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही अपील की गई कि वे अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि भविष्य और करियर को भी प्रभावित करता है। इसके अतिरिक्त एंटी-रैगिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा कर छात्रों को रैगिंग न करने एवं किसी भी प्रकार की रैगिंग की सूचना तत्काल प्रशासन/पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
दून पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग को सुरक्षित, स्वस्थ एवं कानून के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *