"Drugs Free Devbhoomi"CRIME NEWS

दून पुलिस ने 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजे के साथ छात्र को दबोचा

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक और नशा तस्कर गिरफ्तार
दून पुलिस ने 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजे के साथ छात्र को दबोचा
देहरादून।
 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि–2025” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं व्यापार में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 17/12/2025 को विद्या विहार क्षेत्र से एक अभियुक्त ललटू कुमार को 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ का विवरण:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एक स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में एग्रीकल्चर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी मुलाकात तरुण यादव निवासी बिहार से हुई थी, जिसने उसे गांजा बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। जल्द पैसा कमाने की चाह में अभियुक्त ने तरुण यादव से उक्त गांजा खरीद कर लाया था।
अभियुक्त का उद्देश्य स्थानीय नशेड़ियों, शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों तथा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को महंगे दामों में गांजा बेचकर अवैध लाभ अर्जित करना था, लेकिन इससे पूर्व ही थाना सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त तरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
  1. ललटू कुमार पुत्र महेंद्र मेहता
    निवासी – बिहार
    हाल निवासी – विद्या विहार, बंजारा गली, थाना सेलाकुई
    उम्र – 22 वर्ष
बरामदगी:
  • 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजा
वांछित अभियुक्त:
  1. तरुण यादव, निवासी – बिहार
पुलिस टीम:
  1. उ0नि0 पी0डी0 भट्ट – थानाध्यक्ष, सेलाकुई
  2. व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
  3. हे0कां0 महेंद्र सिंह
  4. हे0कां0 नीरज शुक्ला
  5. कां0 प्रवीण
दून पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ड्रग्स फ्री देवभूमि के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *