यातायात नियमों के उल्लंघन व अभद्रता करने वाला युवक दून पुलिस द्वारा गिरफ्तार, स्कूटी सीज
देहरादून।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा सार्वजनिक स्थान पर आमजनमानस व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच करने वाले युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून का सबक सिखाया है। आरोपी की स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2025 को शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था/क्रिसमस ड्यूटी के दौरान किशननगर चौक के पास स्कूटी संख्या यू0के0-07-डीएल-8017 का चालक बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए अचानक यू-टर्न लेकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के बीच घुसने का प्रयास करने लगा।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को रोककर ग्रीन सिग्नल होने पर आगे जाने की हिदायत दी गई, किंतु इसके बाद स्कूटी चालक तेजी से आगे बढ़ गया और कुछ दूरी पर जाकर आमजनमानस एवं पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। समझाने के प्रयास पर वह और अधिक उग्र हो गया तथा लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया, जिससे मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके से आरोपी यश वर्धन पुत्र श्री मदन लाल, निवासी पी-4, 23 यमुना कॉलोनी, भट्टा ग्राउंड के सामने, बिंदाल, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 27 वर्ष को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर आरोपी की स्कूटी संख्या यू0के0-07-डीएल-8017 को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: यश वर्धन
पिता का नाम: श्री मदन लाल
निवासी: पी-4, 23 यमुना कॉलोनी, भट्टा ग्राउंड के सामने, बिंदाल
थाना: कैंट, देहरादून
उम्र: 27 वर्ष
सीज की गई स्कूटी का विवरण:
स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीएल-8017
