CRIME NEWSDehradun Police

कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून।
कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 02 लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली नगर पर वादी श्री नवीन पुंडीर पुत्र श्री कबूल चंद्र पुंडीर, निवासी घोसी गली, कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से एचपी व डेल कंपनी के 02 लैपटॉप चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 436/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा आसपास एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर संदिग्धों से संबंधित जानकारियां एकत्रित की गईं। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 25 दिसंबर 2025 की सायं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एमजी टावर, फर्गर स्कूल के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रिंस कश्यप पुत्र विनोद कश्यप को चोरी किए गए एचपी व डेल कंपनी के लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त चोरी किए गए लैपटॉप को बेचने की फिराक में था, किंतु उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: प्रिंस कश्यप

पिता का नाम: विनोद कश्यप

निवासी: मकान संख्या 106, मोती बाजार, गुप्ता मिष्ठान भंडार के पीछे वाली गली, देहरादून

उम्र: 19 वर्ष

बरामदगी:

चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के 02 लैपटॉप (एचपी व डेल)

पुलिस टीम:

उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी धारा, कोतवाली नगर

अ0उ0नि0 हरि प्रसाद

का0 चंदन प्रसाद

का0 सोनी कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *