एमएसएमई प्रमाण पत्र वितरण व सम्मान समारोह सम्पन्न, स्वर्णकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
देहरादून, 29 दिसंबर 2025।
उत्तराखंड स्वर्णकार संघ (प्रदेश एवं जिला इकाई) तथा दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को होटल एस.जे. पैराडाइज, निरंजनपुर में भारत सरकार की एमएसएमई योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वर्णकार संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।







दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर श्री गणेश वंदना ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत
मुख्य अतिथि माननीय सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार का स्वागत उत्तराखंड स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कोहली द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इसके अतिरिक्त माननीय खजानदास, विश्वास डाबर, पृथ्वीराज चौहान, विजय बग्गा, प्रीतम पवार, श्रीमती सविता कपूर, सुनील उनियाल ‘गामा’, अशोक वर्मा सहित मंचासीन सभी अतिथियों का संस्था पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
news details
https://www.facebook.com/share/v/1BowGwU8he/
https://www.facebook.com/share/v/1HcqvjTHZJ/
https://www.facebook.com/share/v/17uFtuZQxS/
वेबसाइट का शुभारंभ
मुख्य अतिथि द्वारा उत्तराखंड स्वर्णकार संघ (प्रदेश एवं जिला) तथा दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस पहल से जनपद, प्रदेश एवं देशभर के हजारों व्यापारियों को कार्य में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
एमएसएमई प्रमाण पत्र व सम्मान
कार्यक्रम में एमएसएमई प्रशिक्षणार्थियों को गोल्ड अप्रेज़ल प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा, व्यापार एवं संगठनात्मक योगदान देने वाले स्वर्णकारों व विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
स्वर्णकारों का धर्म व समाज में विशेष योगदान
मुख्य अतिथि मा. सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वर्णकारों ने सदैव अपनी शिल्पकला के माध्यम से धर्म, समाज और देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यकारिणी का विस्तार
कार्यक्रम के अंत में जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया।
संगठन हित में कार्य की अपेक्षा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कोहली ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
स्वर्णकार बोर्ड के गठन की पुनः मांग
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मैसोन ने 27 जुलाई 2025 को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक का स्मरण कराते हुए छोटे स्वर्णकारों के हित में स्वर्णकला/स्वर्णकार बोर्ड के शीघ्र गठन की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी, संगठन शांत नहीं बैठेगा। साथ ही उन्होंने सरकार के साथ स्वर्णकारों व व्यापारियों के निरंतर सहयोग का भरोसा भी जताया।
