मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी
रायपुर थाना क्षेत्र से 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, 29 दिसंबर 2025।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस टीम ने 29 दिसंबर 2025 को रायपुर रोड के पास कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को 500 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
फेरी की आड़ में कर रहा था नशे की तस्करी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू सरकी पुत्र बलबहादुर, निवासी ग्राम लोरन, पोस्ट डालपुरा, थाना कुल्लू, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से देहरादून में गर्म कपड़ों की फेरी लगाता था और इसी की आड़ में अवैध चरस बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। अभियुक्त हिमाचल प्रदेश (मनाली क्षेत्र) से स्थानीय नशेड़ियों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
500 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: राजू सरकी
पिता का नाम: बलबहादुर
निवासी: ग्राम लोरन, पोस्ट डालपुरा, थाना कुल्लू, जिला कुल्लू (हि.प्र.)
उम्र: 25 वर्ष
पुलिस टीम
उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल
हे0का0 महावीर सिंह
का0 नरेंद्र भंडारी
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
