DEHRADUN

अंकिता भंडारी हत्याकांड नए खुलासों से घिरी सरकार : वैभव वालिया

अंकिता भंडारी हत्याकांड: नए खुलासों से घिरी धामी सरकार
कारगी चौक से कांग्रेस का ऐलान—अब चुप्पी नहीं चलेगी : वैभव वालिया

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार सामने आ रहे नए खुलासों ने एक बार फिर धामी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह मामला केवल एक हत्या तक सीमित नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण, साजिश और सबूत मिटाने से जुड़ा संगठित अपराध है। यह बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने कही।

नए वर्ष की शुरुआत में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी चौक पर वैभव वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा—
“अंकिता को न्याय चाहिए, अपराधियों को भाजपा का संरक्षण नहीं।”

धामी सरकार से तीखे सवाल

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वैभव वालिया ने राज्य सरकार से सीधे सवाल किए—

जिन पर गंभीर आरोप हैं, वे आज भी खुलेआम क्यों घूम रहे हैं?

जांच को कमजोर करने वाले अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

भाजपा की महिला नेत्रियां आखिर किस डर से चुप हैं?

क्या उत्तराखंड में बेटियों का न्याय सत्ता की अनुमति से तय होगा?

हर नए खुलासे के साथ सरकार बेनकाब

वैभव वालिया ने कहा कि धामी सरकार हर नए खुलासे के साथ और अधिक बेनकाब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने में सक्रिय नजर आ रही है।
उन्होंने कहा, “अंकिता की हत्या का सच जितना दबाया जाएगा, उतनी ही ताकत से वह सामने आएगा। आज अंकिता भंडारी उत्तराखंड की हर बेटी की आवाज़ बन चुकी है। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि न्याय बनाम सत्ता के दुरुपयोग की लड़ाई है।”

कांग्रेस की स्पष्ट मांगें

कांग्रेस ने अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि—

हत्याकांड की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए

सभी प्रभावशाली आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो

मामले में संरक्षण देने वालों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी।

संकल्प: अंकिता को न्याय दिलाकर रहेंगे

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो सरकार अपराधियों के साथ खड़ी होती है, इतिहास उसे भी अपराधी के रूप में याद रखता है।
“अंकिता को न्याय दिलाकर रहेंगे—यह हमारा संकल्प है, कोई समझौता नहीं,” कांग्रेस ने दो टूक कहा।

ये नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नेगी, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वाति नेगी, पार्षद प्रत्याशी अमन सिंह, मोहम्मद वसीम, पार्षद एहतात खान, हेमंत उप्रेती, पीयूष जोशी, आयुष सेमवाल, अभय कत्यूर, अजय रावत, अविनाश मणि, अमित जोशी, मोहित उपाध्याय, मंजू त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *