UttrakhandUTTRAKHAND POLICE

दिसंबर माह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित

दिसंबर माह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने भावभीनी विदाई देकर दी शुभकामनाएं

देहरादून, 31 दिसंबर 2025।
माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश श्रीमती जया बलूनी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सराहते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी पुलिस विभाग को उनके अनुभवों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

अनुभव साझा कर बने प्रेरणा स्रोत

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान आई चुनौतियों, कठिन परिस्थितियों एवं उनके समाधान हेतु किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को इन अनुभवों से सीख लेने और अपने कर्तव्यों में उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस परिवार सदैव रहेगा साथ

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण

01. श्री जगत सिंह बिष्ट
उप निरीक्षक (एम.टी.)
सेवाकाल – 40 वर्ष 02 माह 30 दिवस
सेवाएं – 27 पीएसी सीतापुर, 44 पीएसी मेरठ, 08 पीएसी बरेली, जनपद ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, आईआरबी द्वितीय एवं देहरादून।

02. श्री सुनील कुमार
अ0उ0नि0 ना0पु0
सेवाकाल – 38 वर्ष 11 माह 22 दिवस
सेवाएं – जनपद चमोली, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून।

03. श्री रोशन लाल
मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार
सेवाकाल – 36 वर्ष 20 दिवस
सेवाएं – उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून।

04. श्री दिग्पाल सिंह
मुख्य आरक्षी स0पु0 (भूतपूर्व सैनिक)
सेवाकाल – 16 वर्ष 06 माह 30 दिवस
सेवाएं – जनपद देहरादून।

05. श्री गिरीश चन्द्र
आरक्षी 146 ना0पु0
सेवाकाल – 41 वर्ष 02 माह 30 दिवस
सेवाएं – 06 पीएसी मेरठ, 09 एसपीएफ मुरादाबाद, 40 पीएसी टास्क फोर्स रुद्रपुर, पौड़ी गढ़वाल, सहारनपुर, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून।

06. श्री संतोष कुमार नौगाई
आरक्षी चालक (भूतपूर्व सैनिक)
सेवाकाल – 17 वर्ष 25 दिवस
सेवाएं – हरिद्वार, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून एवं देहरादून।

07. श्री संतोष कुमार
कुक
सेवाकाल – 35 वर्ष 10 माह 25 दिवस
सेवाएं – हरिद्वार एवं देहरादून।

08. श्रीमती रामबेटी
कुक
सेवाकाल – 32 वर्ष 04 माह 11 दिवस
सेवाएं – जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *