मुख्यमंत्री धामी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन


देहरादून |
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से राज्य के विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
सरकार से पूर्व में भी मिलता रहा सहयोग
प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी उत्तरांचल प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पत्रकार हितों को लेकर यह सहयोग जारी रहेगा।
प्रेस क्लब भवन निर्माण पर जताया आभार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा एवं मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी सहित कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, वीरेंद्र डंगवाल, मनोज जयाड़ा, हरीश थपलियाल एवं मनवर सिंह रावत उपस्थित रहे।

