“जन-जन की सरकारCM UTTRAKHANDDEHRADUNDM DEHRADUN

जनसेवा संकल्प के साथ मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह, बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, 930 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून, 02 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खैरी मानसिंह में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सहभागिता कर जनसेवा के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर साकार किया।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँचे।

वयोश्री योजना के तहत 52 बुजुर्गों को 210 सहायक उपकरण

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर

10 बालिकाओं को किशोरी किट,

04 महिलाओं को महालक्ष्मी किट,

तथा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को कुल 210 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरोजनी जवाड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

106 शिकायतें दर्ज, 25 का मौके पर निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा 106 शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

930 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 930 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा

एलोपैथिक में 117,

होम्योपैथिक में 83,

आयुर्वेदिक में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

आधार, आयुष्मान और प्रमाण पत्र मौके पर जारी

42 आधार अपडेट,

04 दिव्यांग प्रमाण पत्र,

20 आयुष्मान कार्ड
मौके पर जारी किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा

35 आय प्रमाण पत्र,

15 खतौनी,

06 किसान सम्मान निधि,

03 विरासत प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

ग्रामीण समस्याओं पर त्वरित निर्णय

ग्रामीणों द्वारा सोंग बांध परियोजना से पेयजल आपूर्ति की मांग पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि संबंधित गांवों को डीपीआर में शामिल किया जा चुका है।
मालदेवता क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु बीएसएनएल टावर स्थापित करने तथा पीएचसी मालदेवता को 10 बेड का करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

खेल मैदान निर्माण, विद्यालय भवन ध्वस्तीकरण, चारदीवारी निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु फेंसिंग एवं सोलर लाइट, आपदा से क्षतिग्रस्त कॉजवे, सिंचाई गूल, सड़क सुधारीकरण एवं बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण जैसी मांगों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अन्य विभागों द्वारा लाभ वितरण

कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, पूर्ति, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी, बाल विकास, श्रम, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, वन, लीड बैंक, एनआरएलएम, सेवायोजन, उरेड, सैनिक कल्याण एवं सहकारिता विभागों द्वारा सैकड़ों लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

शिविर में विधायक उमेश शर्मा (काऊ), ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान लीलावती नेगी, मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *