प्रशासन गांव की ओर: छिद्दरवाला न्याय पंचायत में जिला प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राउंड जीरो पर समाधान, 160 में से 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
देहरादून, 02 जनवरी 2026
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को न्याय पंचायत छिद्दरवाला स्थित सैनिक कल्याण भवन में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।




शिविर में माननीय विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 2082 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
160 शिकायतें दर्ज, 32 का तत्काल समाधान
शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 160 शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इनमें ग्राम्य विकास, राजस्व, विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, वन, पंचायती राज, लघु सिंचाई एवं पशुपालन विभाग से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे।
उप जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
स्वास्थ्य, कृषि और पशुपालन में व्यापक लाभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा
एलोपैथिक पद्धति से 530,
होम्योपैथिक से 119,
आयुर्वेदिक से 106 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
पशुपालन विभाग द्वारा 347 पशुपालकों को पशु औषधियां प्रदान की गईं।
कृषि विभाग ने 97 तथा उद्यान विभाग ने 34 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया।
पेंशन, राशन और किट वितरण
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन से संबंधित 56 मामलों का समाधान किया गया।
जिला पूर्ति विभाग ने 41 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई।
पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से जुड़े 82 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त,
डेयरी विभाग ने 80,
बाल विकास विभाग ने 06 महालक्ष्मी किट,
एनआरएलएम के अंतर्गत 123,
शिक्षा विभाग 02,
उद्योग विभाग 12,
वन विभाग 24,
रीप योजना के अंतर्गत 102,
सैनिक कल्याण विभाग ने 10 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विकास योजनाएं जनता का अधिकार – एसडीएम
उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि “विकास योजनाएं जनता का अधिकार हैं और उनका प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन गांव की ओर अभियान के माध्यम से समस्याओं का समाधान सीधे ग्राउंड जीरो पर सुनिश्चित किया जा रहा है।”
जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर वेदवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान गोकुल रमोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, तहसीलदार चमन सिंह, बीडीओ परशुराम सकलानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
