CRIME NEWSDehradun Police

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया सफल खुलासा

शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घर से चुराया माल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

देहरादून।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घर से चुराया गया सामान तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025 को वादी सूरज सिंगल पुत्र नीरज गुप्ता, निवासी निलय हिल्स अपार्टमेंट, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके घर में कार्य करने वाला कुक अपार्टमेंट से चोरी कर फरार हो गया है। इस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-430/25 धारा 305(ए) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01 जनवरी 2026 को मोथरोवाला रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन कुमार को चोरी के सामान के साथ मोटरसाइकिल CT100 (UK07BQ-8938) पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में पूर्व से मु0अ0सं0-410/25 पंजीकृत है।

अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी किया गया सामान वह सस्ते दामों में स्थानीय कबाड़ियों को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय मुकेश कुमार
निवासी – राजेश रावत कॉलोनी, चंदर रोड,
थाना डालनवाला, देहरादून
उम्र – 30 वर्ष

बरामद माल

01 हाथ घड़ी

01 ब्रेसलेट

₹6801 नगद

01 मोटरसाइकिल CT100 (UK07BQ-8938)

पुलिस टीम

उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास, थाना नेहरू कॉलोनी

हे0कां0 विद्यासागर

कां0 श्रीकांत ध्यानी

कां0 बृजमोहन रावत

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *