नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 09 अभियुक्त गिरफ्तार
स्मैक, चरस व अवैध शराब बरामद, पूरे जनपद में अभियान जारी
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7.45 ग्राम स्मैक, 155 ग्राम चरस, 04 पेटी अवैध देसी शराब तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


थाना विकासनगर
पुलिस ने 7.45 ग्राम स्मैक एवं 05 लीटर कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK-16-4466) को भी सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
शाहरूख पुत्र यामीन, निवासी छरबा, सहसपुर
सलमान पुत्र अदरीश, निवासी छरबा, सहसपुर
राजेन्द्र उर्फ पपिया पुत्र फूल सिंह, निवासी शाहपुर कल्याण, विकासनगर
थाना नेहरू कॉलोनी
50 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ राजू थापा पुत्र मन बहादुर, निवासी मसन्दावाला कैंट, देहरादून को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली डोईवाला
49 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ प्रेम सिंह पुत्र स्व. तरसेम सिंह, निवासी शेरगढ़, लालतप्पड़ को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली नगर
50 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ आदिल अंसारी पुत्र नासिर अंसारी, निवासी हरूस्न बस्ती, देहराखास, पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया।
थाना रायवाला
पुलिस ने 155 ग्राम अवैध चरस के साथ हरेन्द्र पुत्र स्व. मुखराम, निवासी बुलाकीपुर, प्रेमपुर अलीगढ़ (हाल पता हरिपुर कला, रायवाला) को गिरफ्तार किया।
थाना ऋषिकेश
39 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ कुलदीप पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया।
थाना सहसपुर
05 लीटर कच्ची शराब के साथ गोविन्द थापा पुत्र स्व. रणवीर थापा, निवासी देवथला, सहसपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
