CRIME NEWSDehradun Police

दून पुलिस ने वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का किया खुलासा

अपराधियों के हौसले पस्त करती दून पुलिस

लूट के इरादे से वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का खुलासा

04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में

घटना में प्रयुक्त बेसबॉल डंडे, खुखरी, नकली पिस्टल व स्विफ्ट कार बरामद

थाना रायपुर / कोतवाली डोईवाला

देहरादून, (सू.वि.)— दून पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों पर हुए जानलेवा हमलों की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। लूट के इरादे से की गई इन वारदातों में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 03 विधि-विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

घटना–1 (थाना रायपुर)

दिनांक 01/01/2026 को वादी श्री दीपक कुमार, निवासी भण्डारी बाग, देहरादून द्वारा थाना रायपुर में तहरीर दी गई कि 31/12/2025 की रात्रि वह अपने साथियों के साथ टीएचडीसी टिहरी से देहरादून आ रहे थे। थानो रोड से पहले जंगल क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हॉकी/डंडों से हमला कर उनकी कार UK-07-FS-5292 को क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 109(1) व 324(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना–2 (कोतवाली डोईवाला)

वादी श्री मंजीत सिंह राठौर, निवासी लक्कड़घाट, श्यामपुर, ऋषिकेश द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 31/01–01/2026 की देर रात्रि एयरपोर्ट के पास थानो रोड पर स्विफ्ट कार सवार कुछ युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उनकी कार UK-06-Z-6333 में तोड़फोड़ की। इस पर कोतवाली डोईवाला में मु.अ.सं. 03/2026, धारा 351(2)/352/324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्रवाई

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित की गईं। रायपुर–थानो–ऋषिकेश मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, मैन्युअल सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 02/01/2026 को रायपुर स्टेडियम मार्ग से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या UK-07-AN-6270, 03 बेसबॉल डंडे, 02 खुखरी, 01 नकली पिस्टल एवं 01 रिफ्लेक्टर पिलर बरामद किए गए। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 109(1)/324(4)/126(2)/352/351(2), 3(5) बीएनएस एवं 4/25/28 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई।

पूछताछ का खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूट के इरादे से वाहनों को रुकवाकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी, परंतु वाहन चालकों द्वारा मौके से निकल जाने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटनाओं में धीरज व सागर नामक दो अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जो अपनी ZEN कार से पुलिस व राहगीरों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

पारस पुत्र स्व. दीपक, निवासी नंद कॉलोनी, नत्थूवाला, रायपुर, उम्र 20 वर्ष

साहिल राणा पुत्र इंद्रजीत सिंह राणा, निवासी पदम निवास, बालावाला, उम्र 20 वर्ष

प्रियांशू राणा पुत्र अब्बल सिंह राणा, निवासी सोड़ा सरोली, रायपुर, उम्र 19 वर्ष

अमन उर्फ एमी पुत्र देवेंद्र सिंह बुटोला, निवासी कृष्ण विहार, गुजरोवाली, रायपुर, उम्र 21 वर्ष

03 अन्य विधि-विवादित किशोर संरक्षण में

बरामदगी

खुखरी – 02

नकली पिस्टल – 01

बेसबॉल डंडे – 03

रिफ्लेक्टर पिलर – 01

स्विफ्ट कार – UK-07-AN-6270

पुलिस टीम

उ0नि0 गिरीश नेगी (थानाध्यक्ष रायपुर), उ0नि0 ओम प्रकाश, उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल, हे0कानि0 नरेन्द्र पुरी, हे0कानि0 अखिलेश विष्ट, हे0कानि0 दीप प्रकाश, कानि0 प्रेम पंवार, कानि0 मुकेश कण्डारी, कानि0 कर्णपाल, कानि0 शाहिद जमाल, कानि0 कमल रावत, कानि0 सुरेश रमोला

एसओजी टीम

उ0नि0 चिंतामणि मैथानी, का0 नवनीत (एसओजी देहात), का0 मनोज कुमार, का0 शीशपाल, का0 विरेन्द्र गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *