Dehradun Police

धरना-प्रदर्शन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को एसएसपी देहरादून ने किया ब्रीफ, संयमित व्यवहार की सराहना

देहरादून।
आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के समय संयमित, अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास भी किया गया। बावजूद इसके, ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत संयम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ स्थिति को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

धरना-प्रदर्शन के सकुशल संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों के संयमित एवं अनुशासित व्यवहार की सराहना की गई। एसएसपी ने पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धैर्य, संयम और पेशेवर रवैये के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और कर्मियों की समझदारी से धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *