DEHRADUNयुवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का आयोजन

देहरादून | 4 जनवरी 2026


युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा अमरीक हॉल, रेस कोर्स, देहरादून में एक भव्य पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजन गायक दल की सुमधुर प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान “राम आएंगे… आएंगे… राम आएंगे”, “मेरे घर राम आएंगे” एवं “श्रीराम जय राम जय जय राम” जैसे भावपूर्ण भजनों पर उपस्थित व्यापारी परिवार भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। पूरा सभागार श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूशन संगठन उत्तराखंड, दून उद्योग व्यापार मंडल तथा फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन में संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र मनचंदा, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार भोला, सचिव नरेश कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष विभोर जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रुपेश वर्मा के साथ संगठन बोर्ड सदस्य कमलजीत शर्मा, अनुज जैन, अजय गर्ग, अजय मित्तल, राकेश बजाज, अनुज सिंगल, पंकज गुप्ता, विजय अग्रवाल, मनीष नंदा, आलोक गोयल एवं सुधीर दुआ ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

भजन संध्या में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विपिन नागलिया, अनिल गोयल, पूर्व राज्य मंत्री एवं समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद, सुनील मेसन, विवेक अग्रवाल, राजेश सिंघल, विवेक सिंघल एवं प्रवीण वाधवा की विशिष्ट उपस्थिति रही। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन व्यापारिक समाज में पारिवारिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर “भये प्रकट कृपाला दीनदयाला” एवं “राम नाम की लूट है” जैसे भजनों के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने सामूहिक भक्ति का अनुभव किया। आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहभागी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *