Uttarakhand Pradesh Congress Committee

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का स्वागत, अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेस की भूमिका की सराहना

देहरादून:
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का देहरादून आगमन पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश प्रभारी को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी प्रकरण एवं उसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस की सक्रिय भूमिका और जन आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने इस आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया।

इस मौके पर पूर्ण सिंह रावत, अभिनव थापर, नवीन जोशी, विनोद चौहान, वीरेंद्र पंवार, सुनील जायसवाल, विजय सिंह चौहान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *