DEHRADUN

संडे मार्केट में यातायात प्रबंधन: दून पुलिस ने तैयार किया नया प्लान, पार्किंग और जुर्माने के नियम जारी

देहरादून:
आईएसबीटी क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को लगने वाले संडे मार्केट के कारण यातायात व्यवस्थाओं में समस्या को देखते हुए दून पुलिस ने नया यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर 08/01/2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस टीम के साथ संडे मार्केट स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजकों के साथ मिलकर सभी मार्गों से आने वाले वाहनों की पार्किंग चिन्हित स्थल पर करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य बिंदु:

संडे मार्केट के अंदर पार्किंग प्राथमिक स्थान होगी।

अतिरिक्त पार्किंग के रूप में बिग बाजार मॉल, संडे मार्केट से 50 मीटर दूर, दुपहिया वाहनों के लिए उपलब्ध होगी।

पार्किंग स्थल की क्षमता लगभग 3000 दुपहिया वाहन है।

पार्किंग शुल्क निर्धारित स्थान पर अदा करना अनिवार्य है।

अनुशासन और जुर्माने:

निर्धारित पार्किंग के अलावा कोई वाहन यदि बाजार के बाहर या मार्ग पर खड़ा पाया गया तो टोइंग और जुर्माना लागू होगा।

दुपहिया वाहन: ₹800

चौपहिया वाहन: ₹1200

पुलिस व्यवस्था:

फ्लैक्स और पार्किंग बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

ट्रैफिक वॉलिंटियर्स और पुलिस द्वारा मार्गदर्शन।

डायवर्जन प्वॉइंट और मुख्य स्थलों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित।

दून पुलिस का संदेश:
सभी वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें और खुद व दूसरों के लिए असुविधा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *