ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस की सराहनीय पहल, नाबालिग सहित दो गुमशुदा सकुशल बरामद
देहरादून:
आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाती दून पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए एक नाबालिग बालक सहित दो व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद भर में लापता बच्चों और गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं।
कोतवाली रायवाला मामला:
रायवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रायवाला में सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय नाबालिग पुत्र शाम के समय बिना बताए घर से चला गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जानकारी एकत्रित की और प्राप्त सुरागों के आधार पर गुमशुदा बालक को बसंती माता मंदिर, रायवाला के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस टीम (कोतवाली रायवाला):
प्रभारी निरीक्षक आर.एस. खोलिया
उप निरीक्षक कविंद्र राणा
हेड कांस्टेबल राजीव, चन्द्रपाल
कांस्टेबल अमित सैनी, मोनू मलिक
थाना सेलाकुई मामला:
सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेलाकुई में सूचना दी कि उनका पुत्र, जो मानसिक रूप से कमजोर है, घर से बिना बताए कहीं चला गया है। थाना सेलाकुई पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और परिचितों से पूछताछ की।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा के अजमेर (राजस्थान) में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अजमेर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस टीम (थाना सेलाकुई):
उप निरीक्षक कृपाल सिंह
अपर उप निरीक्षक उमेद असवाल
कांस्टेबल मुकेश
महिला कांस्टेबल मलकीत कौर
दून पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से एक बार फिर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
