Dehradun Police

डालनवाला में महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चे हुए सम्मानित

डालनवाला में महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चे हुए सम्मानित

देहरादून।
डालनवाला क्षेत्र में एक महिला की जान बचाने वाले दो नाबालिग बच्चों को उनके अद्वितीय साहस और सूझबूझ के लिए देहरादून पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया है। एसएसपी देहरादून ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

घटना 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है। मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास एक कार्यालय के बाहर बैठी महिला की जैकेट में पास जल रहे दीये से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग महिला के शरीर पर फैलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

उसी समय वहां से गुजर रहे दो बच्चे —
प्रणवत सिंह (15 वर्ष) और दिवजोत सिंह (10 वर्ष) — ने बिना किसी डर के साहस और समझदारी का परिचय देते हुए महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और उसकी जान बचा ली। बच्चों की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

इस बहादुरी की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दोनों बच्चों को आज 14 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उनका साहस पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

एसएसपी ने दोनों बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मानवता और समाज की सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *