CRIME NEWSDehradun Police

पैरोल जंप कर 05 वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून।
पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर बीते पाँच वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका था और कोविड-19 के दौरान 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में फरार, वांछित, इनामी एवं पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद धोखाधड़ी के एक अभियोग में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध था। कोविड-19 के दौरान उसे 90 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद न तो अभियुक्त ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त के लंबे समय तक फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी का विवरण

नाम: प्रवेश खंडूरी
पिता का नाम: श्रीधर प्रसाद
निवासी: थानो, निकट टेलीफोन टावर, रानी पोखरी, देहरादून

पुलिस टीम

अ0उ0नि0 गजेंद्र रावत

कानि0 श्रीकांत ध्यानी

कानि0 संदीप छाबड़ी

पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *