सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
युवक व उसके साथियों पर हमला करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
सभी अभियुक्त निजी शिक्षण संस्थान के छात्र
देहरादून | 17 जनवरी 2026
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सेलाकुई क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्त एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना सेलाकुई पर वादी श्री नीरज अधिकारी, निवासी काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) द्वारा लिखित तहरीर दी गई।
वादी ने बताया कि मामूली कहासुनी के दौरान कबीर, आयुष व अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके तथा उनके दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 115(2)/35(3)/118(1)/3(5)/333 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
त्वरित कार्रवाई, सभी अभियुक्त गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सेलाकुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि सभी अभियुक्त एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं तथा उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित शिक्षण संस्थान को भी पत्राचार के माध्यम से दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
आयुष पल पुत्र ओंकार, निवासी बनारस (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष
अर्चित राय पुत्र सुशील राय, निवासी सारनाथ, वाराणसी, उम्र 20 वर्ष
तुभ्यम जैन पुत्र चिराग जैन, निवासी इंदौर (म.प्र.), उम्र 20 वर्ष
वात्सल्य झा पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), उम्र 21 वर्ष
कबीर राज सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी बंजारा गली, सेलाकुई, उम्र 18 वर्ष
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, मारपीट एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
