पटेलनगर क्षेत्र की लूट में गिरफ्तार 02 अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड
अभियुक्तों की निशानदेही पर मेरठ व बिहारीगढ़ से 02 सोने की अंगूठियां बरामद
देहरादून | 17 जनवरी 2026
पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना के खुलासे में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट प्रकरण में गिरफ्तार किए गए 02 अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की गई, जिसके दौरान उनकी निशानदेही पर घटना में लूटी गई 02 सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना पटेलनगर क्षेत्रांतर्गत मेहूंवाला में हुई लूट की घटना के संबंध में कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 15/26, धारा 3(5), 309(3), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। इस मामले में दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों —
राजकुमार उर्फ अनिल, इरफान, वासिफ, आसिफ उर्फ बबलू एवं बुशरान राणा — को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया था।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए 91,950 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा एवं अवैध चाकू भी बरामद किए गए थे।

पूछताछ में हुआ खुलासा
अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया था कि लूट की घटना में उन्हें लगभग 01 लाख रुपये नकद एवं 02 सोने की अंगूठियां प्राप्त हुई थीं। लूटी गई अंगूठियों को अभियुक्तों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था।
इस जानकारी के आधार पर दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय से अभियुक्त
बुशरान पुत्र याकूब, निवासी नई बस्ती, खतौली तथा
आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय बाबू, निवासी शिव मंदिर रोड, खतौली
का 34 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया।
निशानदेही पर बरामदगी
पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर
हापुड़ चुंगी, मेरठ तथा
बिहारीगढ़ के पास एक खंडहर
से घटना में लूटी गई एक-एक सोने की अंगूठी बरामद की गई।
बरामदगी का विवरण
घटना में चुराई गई 02 सोने की अंगूठियां
अभियुक्तों का विवरण
बुशरान पुत्र याकूब, निवासी नई बस्ती, खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर
आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय बाबू, निवासी शिव मंदिर रोड, खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर
दून पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
