Champawat districtजन-जन के द्वार”

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान

मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर कराया समाधान
कोलीढेक लोहाघाट में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री

कोलीढेक/चंपावत | 17 जनवरी

जनपद चंपावत के कोलीढेक लोहाघाट क्षेत्र में शनिवार को आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। कार्यक्रम में अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

न्याय पंचायत कोलीढेक की समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम कोलीढेक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने टूटी नालियों एवं सड़कों के निर्माण, पेंशन लाभ, फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल आपूर्ति नियमित करने, राशन कार्ड बनवाने, खेल मैदान निर्माण जैसी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर मौजूद सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समस्याओं पर जवाब तलब किया और अधिकांश शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 28 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 70 से ज्यादा शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर नागरिक तक सीधे पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जन-जन के हितों के प्रति यही संवेदनशीलता भाजपा की निरंतर जीत का आधार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने बच्चों के साथ लगाई दौड़

शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री एवं खेल मंत्री रेखा आर्या अचानक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर पहुंचीं। वहां अभ्यास कर रहे बच्चों से बातचीत के दौरान बच्चों के आग्रह पर उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में भी भाग लिया।
इसके पश्चात बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर की प्रदर्शनी दौड़ आयोजित की गई, जिसके विजेताओं को कैबिनेट मंत्री ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *