CM UTTRAKHANDUttrakhandनंदा गौरा योजना

नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना की धनराशि फरवरी में : रेखा आर्या

पात्र अभ्यर्थियों की सूची फाइनल, 10 दिन में होंगी सभी तैयारियां पूरी

देहरादून, 19 जनवरी। पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को फरवरी के पहले सप्ताह में धनराशि वितरित की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत अब तक 11 जनपदों के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34,852 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राएं एवं 6,021 नवजात बालिकाएं चिन्हित की गई हैं। इन सभी को फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से धनराशि वितरित की जाएगी। मंत्री ने शेष दो जनपदों की सूची भी शीघ्र फाइनल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


उन्होंने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची अंतिम रूप ले चुकी है, जिन्हें भी फरवरी के पहले सप्ताह में योजना की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त दो जनपदों की 331 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष के माध्यम से 1 अप्रैल से सेवा निवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹1,00,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में इस राशि को और बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वृद्ध महिलाओं की सलाह से बनेगी नई योजना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, चिकित्सीय और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से एक नई योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का स्वरूप तय करने से पहले गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे किया जाए। जरूरतमंद महिलाओं की राय के आधार पर ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *