DEHRADUNDM DEHRADUNUncategorized

मां के पांव गिरकर माफी मांगने को मजबूर हुए बेटे, डीएम की सख्ती से विधवा मां को मिला न्याय

मां के पांव गिरकर माफी मांगने को मजबूर हुए बेटे, डीएम की सख्ती से विधवा मां को मिला न्याय

देहरादून, 20 जनवरी 2026।
बंजारावाला क्षेत्र में बेटों की प्रताड़ना से डर के साये में जी रही विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार को जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से न्याय मिला। नशे में मारपीट, पैसों की मांग और जान से मारने की धमकियों से परेशान मां ने साहस जुटाकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों के बयानों से आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों बेटों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई। कानूनी कार्रवाई का असर यह हुआ कि दोनों बेटे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करते हुए न्यायालय में मां के पांव गिरकर क्षमा याचना करने पहुंचे।

न्यायालय में दोनों बेटों ने नशा छोड़ने और भविष्य में मां के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा न करने का शपथ पत्र दिया। बेटों के बदले व्यवहार और दिए गए आश्वासन को देखते हुए न्यायालय ने चेतावनी के साथ आगे की कार्रवाई समाप्त की।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, विधवाओं और निर्बल वर्ग के उत्पीड़न के मामलों में जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *