DEHRADUNUttrakhand

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने सीएमओ देहरादून से की शिष्टाचार भेंट, मांगों के समाधान का मिला आश्वासन

देहरादून।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, जनपद शाखा देहरादून के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री नवीन कुमार नवानी एवं जिला मंत्री श्री दिनेश गुसाईं के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान संघ की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से सीएमओ देहरादून को अवगत कराया गया। इस पर माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की सभी लंबित एवं जायज मांगों का समयबद्ध समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

सीएमओ द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन पर संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष श्री नवीन कुमार नवानी, जिला मंत्री श्री दिनेश गुसाईं सहित नेलसन कुमार अरोड़ा, त्रिभुवन पाल, नवीन शर्मा, सतीश कन्नौजिया, अशोक कुमार यादव, राकेश कुमार, विनोद विष्ट, कमल कुमार, कुनाल गुरंग, रामसेवक एवं सौरभ सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *