CMO DEHRADUNHealth

सीएचसी रायपुर के चिकित्सालय भवन का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश: सीएमओ

देहरादून, 23 जनवरी 2026। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने की।

डॉ. शर्मा ने चिकित्सालय में 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत उपचार प्रदान करने और परिसर एवं वार्डों में स्वच्छता, हीटर, गर्म पानी और बेडशीट जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद डॉ. शर्मा ने निर्माणाधीन 30 शैय्याओं वाले नए चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और भवन तय समय में पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *