गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन, परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन
रूट व पार्किंग व्यवस्था जारी, आम जनता से सहयोग की अपील
देहरादून।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर परेड ग्राउंड एवं उसके आसपास यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा कारणों से परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों, ठेलियों एवं रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
वीआईपी एवं अधिकारीगणों के लिए प्रवेश व्यवस्था
वीआईपी/अधिकारीगण ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा होते हुए कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिनी ओर स्थित वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट नंबर-01) से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।
परेड प्रतिभागियों एवं आम नागरिकों के लिए व्यवस्था
गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस तथा कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक अपने वाहन
रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज या काबुल हाउस (सर्वे चौक के पास) में पार्क करेंगे।
इसके बाद सभी लोग दून लाइब्रेरी से लगभग 20 मीटर आगे स्थित गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
वीआईपी/अधिकारीगणों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी।
परेड प्रतिभागी, सुरक्षा बल, प्रेस एवं बुजुर्ग/महिला/बच्चों के वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज व काबुल हाउस में पार्क होंगे।
धर्मपुर, दर्शनलाल चौक एवं दून चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर ग्राउंड में पार्क होंगे।
सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
राजपुर रोड से आने वाले दर्शकों के वाहन घंटाघर–दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर ग्राउंड भेजे जाएंगे।
पासधारकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन डूंगा हाउस व सैड पार्किंग (स्मार्ट सिटी ग्राउंड) में पार्क होंगे।
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
रूट नंबर-02 (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
रूट नंबर-03 (धर्मपुर रूट) के विक्रम तहसील चौक से दून चौक–एमकेपी चौक की ओर भेजे जाएंगे।
रूट नंबर-05 (आईएसबीटी) व रूट नंबर-08 (कांवली) के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस होंगे।
राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर जाएंगी।
रिस्पना की ओर से आने वाली बसें तहसील चौक से दून चौक–एमकेपी चौक होते हुए आराघर की ओर लौटेंगी।
रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड–आईटी पार्क होते हुए राजपुर रोड/घंटाघर की ओर जाएंगी।
बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात नियंत्रण हेतु आउटर व इनर बैरियर लगाए जाएंगे।
आउटर बैरियर प्वाइंट
ईसी रोड – सर्वे चौक
मनोज क्लिनिक
बुद्धा चौक
दर्शनलाल चौक
ओरिएंट चौक
पैसिफिक तिराहा
👉 केवल वीआईपी एवं पासधारक वाहनों को सीमित प्रवेश मिलेगा।
इनर बैरियर प्वाइंट
रोजगार तिराहा
कनक चौक
डूंगा हाउस
लैंसडाउन चौक
कान्वेंट तिराहा
👉 पासधारक व वीवीआईपी को छोड़कर कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा।
आम नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कर पैदल परेड ग्राउंड के प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।
