भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति बनी मिसाल : भट्ट
एजेंडे के तहत सभी वायदों को पूरा करने में जुटी है सरकार
कांग्रेस उलझन में, विकास में निभा सकती है रचनात्मक भूमिका

देहरादून, 24 जनवरी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिस तरह आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है, उसने प्रदेश में एक सशक्त संदेश दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अब तक सामने आए भ्रष्टाचार के सभी मामलों में सरकार ने नैतिक साहस का परिचय देते हुए किसी भी रसूखदार को नहीं बख्शा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग में सामने आई गड़बड़ियों पर की गई कार्रवाई पूरी तरह स्वाभाविक है, क्योंकि इससे पहले भी भर्ती घोटालों में प्रभावशाली लोग जेल पहुंच चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 250 से अधिक लोग रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके हैं और सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। इससे आम जनता में यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति चाहे कोई भी हो और कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
एजेंडे के अनुरूप वायदों को पूरा कर रही है सरकार
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के तहत जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करने में जुटी है और सरकार लगातार जनता के बीच जा रही है।
उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को सरकार द्वारा यूसीसी दिवस मनाया जाएगा, जो एक वर्ष के सफल क्रियान्वयन के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस निर्णय से सरकार ने न केवल जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के प्रति जवाबदेही भी दर्शाई है।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर
कांग्रेस द्वारा सीबीआई जांच को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए भट्ट ने कहा कि जब मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति हो चुकी है, तब नए-नए तथ्य सामने लाना केवल एक राजनीतिक पैंतरा है।
उन्होंने कहा कि कभी सीबीआई पर भरोसा न करना और कभी उसी से जांच की मांग करना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर खुद ही घिरती जा रही है। बेहतर होगा कि कांग्रेस खुले मन से सच्चाई को स्वीकार करे और राज्य में हो रहे अनगिनत विकास कार्यों में रचनात्मक भूमिका निभाए।

PHBuwenaslogin, signing in now! Hoping the username and password work on my first try. Time to find out more at phbuwenaslogin!
Yo, check out pkr99game! I was lookin’ for somethin’ new and this place popped up. Not bad at all if you’re into that sort of thing. Check out pkr99game, you might like it!
Yo, vin777com is pretty chill. The colors ain’t too loud and there’s always games to play. I got no complaints. Take a shot with vin777com!