Republic DayUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

77वें गणतंत्र दिवस पर सूर्यकांत धस्माना ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में फहराया तिरंगा, संविधान को पवित्र ग्रंथ बताया

देहरादून।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजपुर कैंट व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में धस्माना ने कहा कि भारत का संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समान दर्जा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। यह सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता, समान अवसर और बराबरी के अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 77 वर्ष पूर्व संविधान लागू हुआ था और इसकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अद्भुत देश है, जहाँ अनेक धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ होने के बावजूद अनेकता में एकता का सिद्धांत पूरे विश्व को प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर संविधान की रक्षा का संकल्प अवश्य लें।

कार्यक्रम राजपुर विधानसभा के मंगला देवी इंटर कॉलेज, कैंट विधानसभा क्षेत्र की स्नेहा दून अकैडमी (कांवली) तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भंडारी भाग में आयोजित हुए।

इस अवसर पर मंगला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक लोकेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुभाष पंत, स्नेहा दून अकैडमी की प्राचार्य श्रीमती गौरी, निदेशक हरि राव, पुरुषोत्तम रावत, अनिल यादव, सरदार अमन सिंह, अनुज दत्त शर्मा, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *