CMO DEHRADUNDEHRADUNHealth

CMO कार्यालय देहरादून में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

CMO कार्यालय देहरादून में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

देहरादून | 26 जनवरी 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय देहरादून में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले विभिन्न संवर्गों और चिकित्सा इकाइयों के 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि देश को स्वतंत्र और गणतंत्र बनाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया। ऐसे में हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है कि देश को आगे बढ़ाने और गणतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि कार्यस्थल पर योग्यता और कुशलता के साथ-साथ अनुशासन और मानवीय व्यवहार को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्य करते समय नियम और नीति के साथ अपनी नीयत की पवित्रता भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चन्द्र जोशी ने किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. बिमलेश जोशी, डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, जिला फार्मेसी अधिकारी एल.पी. भट्ट, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी सुधा कुकरेती, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, अभिषेक त्रिपाठी, नवीन नवानी, त्रिभुवन पाल सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *