CRIME NEWSDEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

बंद दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने अभियुक्त किया गिरफ्तार

चोरी किया गया माल बरामद, थाना राजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देहरादून।
दून पुलिस ने बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जनवरी 2026 को श्री दिनेश मल्होत्रा, निवासी कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर महंगी शराब की बोतलें चोरी कर ली गई हैं। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 12/26, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी की रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमनाथ नगर, आईटी पार्क के पास से अभियुक्त को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र, निवासी आनंद विहार, टचवुड स्कूल के निकट, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बरामदगी

13 बोतल अंग्रेजी शराब

पुलिस टीम

म0उ0नि0 सीमा चौहान

कां0 रविंद्र कुमार

दून पुलिस ने बताया कि जनपद में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *