CM UTTRAKHANDUttrakhand

नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, मां कुंजापुरी की पूजा-अर्चना की और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने केदारखंड और मानसखंड के प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार के साथ टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

 

मुख्यमंत्री ने टिहरी जनपद में रिंग रोड, पर्यटन मार्ग, जलक्रीड़ा और होमस्टे विकास सहित नरेंद्रनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

 

मेले में छोलिया नृत्य, महिषासुर मर्दिनी, नरसिंह अवतार, मां कुंजापुरी और ‘भारत की गौरवशाली बेटियां’ सहित विभिन्न विषयों पर आधारित सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।