मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत में।
मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत में।
हिरासत में लिए गए दोनो अभियुक्त भी उक्त नशा मुक्ति केन्द्र में थे भर्ती
02 दिन पहले हुए विवाद के दौरान मृतक द्वारा गाली दिये जाने से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा दिया गया घटना को अंजाम।
चम्मच से मृतक के गले तथा सीने पर वार कर की उसकी हत्या।
थाना प्रेमनगर
आज दिनाँक: 24-05-25 को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया।

